मध्यमा की महिमा व हिन्दी डिक्टेशन सॉफ़्टवेयर
हिन्दी में कहीं एक बार पढ़ा था कि लखनऊ, भारत में स्थित किसी सॉफ़्टवेयर कम्पनी ने हिन्दी डिक्टेशन सॉफ़्टवेयर बनाया है । गूगल भाई से पूछ्ने पर पता चला कि मेगासॉफ़्ट इंडिया द्वारा भी एक हिन्दी डिक्टेशन सॉफ़्टवेयर बनाया गया है । गूगल भाई इसका पता विश्वभारत@TDIL में से गोता लगा कर लाये है ।
अथ विश्वभारत@TDIL उवाच:
मेगासॉफ़्ट इंडिया द्वारा निर्मित हिन्दी डिक्टेशन सॉफ़्टवेयर
- बिना की-बोर्ड के इस्तेमाल के टेक्ट्स को हिन्दी में कम्प्यूटर को ४० से ५० शब्द/मिनट की दर से हिन्दी में कम्प्यूटर में डाला जा सकता है ।
- ४०,००० शब्दों की डिक्शनरी सॉफ़्टवेयर के साथ ही दी गई है जिसमें कि नये शब्दों को जोड़ा जा सकता है ।
पता:
मेगासॉफ़्ट इंडिया,
921, सेक्टर-14, सोनीपत, हरियाणा-131001.
ई-मेल: megasoftindia@rediffmail.com
इस यूटीलिटी के बारे में और अधिक जानकारी पाने के लिए, एक ई-मेल मै आज मेगासॉफ़्ट-इंडिया को भी भेज रहा हूँ । यदि इसकी एक प्रतिलिपि परीक्षण हेतु प्राप्त हो जाती है तथा ये अपनी योग्यता को सिद्ध करती है तो जब मध्यमा ना काम कर रही हो या अन्यथा भी आशा करता हूँ कि यह उपयोगी साबित होगी ।
यदि आप भी इस प्रकार के किसी सॉफ़्टवेयर या यूटीलिटी के बारे में जानकारी रखते हो, तो अपने चिठ्ठे के द्वारा, हम सभी से उसका परिचय करायें ।
प्रिय जितेन्द्र भाई (www.jitu.info) के आग्रह अनुसार, अब सबसे कठिन कार्य यानी कि एक या दो पैराग्राफ़ में अपने इस जीवन के परिचय को देने की कोशिश करने जा रहा हूँ ।


<< Home